पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किन बातो का पालन करने के लिए कहा, लॉकडाउन की समयावधि भी बढ़ी।

कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं।

सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा: इन सब प्रयासों के बीच, कोरोना जिस तरह फैल रहा है, उसने विश्व भर में हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है।

भारत में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब आगे कैसे बढ़े,
इसे लेकर मैंने राज्यों के साथ निरंतर बात की है,यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं, मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है।

https://platform.twitter.com/widgets.js


स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए, इसलिए हमें Hotspots को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी।

जिन स्थानों के Hotspot में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी।

नए Hotspots का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी।

20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा। इसलिए, न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है।



कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started