जारी हुए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम, छात्र यहां पाएं अपना रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2020 Live :  बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी जारी कर दिए गए हैं। इस साल कुल 80.59 प्रतिशत छात्रों को  सफलता मिली है। रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 10वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ( Bihar Board 10th Result 2020 ) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकते हैं। 10वीं के विद्यार्थी यहां दिए लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जारी हुए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम, छात्र यहां पाएं अपना रिजल्ट

मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक है। यानी हर विषय में छात्र के 100 में से कम से कम 30 मार्क्स होने चाहिए। एग्रीगेट 150 अंक होना जरूरी है।

बिहार बोर्ड (BSEB) की 10वीं का रिजल्ट आज तय समय के अनुसार दोपहर  12:30 बजे राज्य के शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद जारी किया गया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव आरके महाजन भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड ने बताया कि कोरोना वायरस और लॉकडान के कारण इस बार संवाददाता सम्मेलन करने की बजाए सोशल मीडिया के जरिए रिजल्ट जारी किए जाने की सूचना दी गई।


जल्द जारी हो सकती है 10वीं स्क्रुटनी की डेट-
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड अब जल्द ही 10वीं स्क्रुटनी के आवेदन की तिथियां घोषित कर सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 मिले अंकों से जो छात्र संतुष्ट न हों वे स्क्रुटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक सूचना आना बाकी है।

पासिंग मार्क्स : मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक है। यानी हर विषय में छात्र के 100 में से कम से कम 30 मार्क्स होने चाहिए। एग्रीगेट 150 अंक होना जरूरी है। छात्र को पास घोषित होने के लिए इंग्लिश और ऑप्शनल सब्जेक्ट (वैकल्पिक विषय) को छोड़कर अन्य सभी विषयों में पास होना होगा। सोशल साइंस और साइंस समेत प्रैक्टिल विषयों में छात्र को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में पास होना जरूरी होगा और इसके लिए 100 में से कम से कम 30 अंक लाने होंगे।


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started